Trending News

उत्तराखंड: CM धामी ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, दून से अयोध्या तक वंदे भारत के संचालन का आग्रह

उत्तराखंड: CM धामी ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, दून से अयोध्या तक वंदे भारत के संचालन का आग्रह

उत्तराखंड: CM धामी ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, दून से अयोध्या तक वंदे भारत के संचालन का आग्रह

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर देश भर के राम भक्तों में उत्साह नजर आ रहा है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। देश के कोने-कोने से राम भक्तों को अयोध्या जाने के लिए सुविधा मिल सके इसके लिए सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है।

सीएम धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि देहरादून से लखनऊ तक प्रस्तावित वंदे भारत रेलसेवा का विस्तारीकरण लखनऊ से अयोध्या तक किया जाए। सीएम ने कहा कि राम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की मूर्ति विराजमान होगी।

सीएम धामी ने कहा देहरादून से लखनऊ तक प्रस्तावित वंदे भारत रेल सेवा का विस्तार अयोध्या तक किया जाए। जिससे देवभूमि उत्तराखंड में आए देशभर के तीर्थ यात्रियों और श्रद्धालुओं का आवागमन अयोध्या में भी ज्यादा रहेगा। जिसे देखते हुए आपसे वंदे भारत रेल सेवा का विस्तार करने का आग्रह है।

उत्तराखंड: CM धामी ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, दून से अयोध्या तक वंदे भारत के संचालन का आग्रह

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar