Trending News

उत्तराखंड : रामलीला देखने गए थे 4 दोस्त, हादसे में 3 की मौत

बागेश्वर: बागेश्वर-दफौट रोड पर देर रात हुए हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार युवक बागेश्वर में रामलीला देखने के बाद अपने गांव सिमतोली लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक कार अनियंत्रित होने से हादसा हुआ।

इस हादसे में सिमतोली गांव निवासी मनोज कुमार (35) पुत्र पूरन सिंह, विजय सिंह (30) पुत्र सुरेश सिंह, रोहित (20) पुत्र भूपाल सिंह और सुनील सिंह (21) पुत्र सुरेश सिंह बुधवार शाम बागेश्वर रामलीला देखने आए थे। देर रात रामलीला देखने बाद चारों युवक कार से घर लौट रहे थे।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar