Trending News

बड़ी खबर : CBSE 12वीं का परिणाम जारी, बेटियों फिर ने मारी बाजी

बड़ी खबर : CBSE 12वीं का परिणाम जारी, बेटियों फिर ने मारी बाजी

बड़ी खबर : CBSE 12वीं का परिणाम जारी, बेटियों फिर ने मारी बाजी

CBSE  बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र 12वीं की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। CBSE की 12वीं की परीक्षा में 87.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। CBSE कोऑर्डिनेटर और डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल एमके ठाकुर ने बताया कि दोपहर दो बजे के बाद सीबीएसई 10वीं का भी रिजल्ट करेगी।

CBSE  12वी का पास प्रतिशत 87.98 फीसदी रहा है। लड़कियां लड़को से आगे हैं लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 और लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा है। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा है। इस बार दिल्ली वेस्ट का पास प्रतिशत 95.64 और दिल्ली ईस्ट का 94.51 फीसदी रहा है। इस साल लड़की उम्मीदवारों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.52 प्रतिशत है। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी है। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं।
CBSE ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। भारत के साथ विदेश में स्थित स्कूलों के भी परिणाम जारी हो चुके हैं। इस साल विदेशों के स्कूलों में 20,355 छात्रों ने परीक्षा की है। जिनमें से 19,508 पास हुए हैं। यहां पास प्रतिशत 95.84 फीसदी रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 12वीं कक्षा में 87.98 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं बीते साल के पास प्रतिशत में 0.65 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

बड़ी खबर : CBSE 12वीं का परिणाम जारी, बेटियों फिर ने मारी बाजी

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar