Trending News

उत्तराखंड: वाहन खाई में गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर घायल

उत्तराखंड: वाहन खाई में गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर घायल

Accident in Uttarakhand: उत्तराखंड में एक और वाहन खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ है। साल 2022 सड़क दुर्घटनाओं के लिहाज से उत्तराखंड के लिए बड़ा दुखदाई रहा है। साल के जाते-जाते भी अंतिम दिन दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई। नए साल के जश्न की तैयारी में जुटे क्षेत्र के लोगों को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो वहां कोहराम मच गया। वहीं जवान बेटों को खोने से मृतकों के घर पर मातम छा गया है।

जानकारी के अनुसार, चमोली जिले के गौचर के ऊपर दुआ गांव के पास (राजस्व क्षेत्र) में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यह अर्टिगा कार (UK11 TA 2811) दुआ से सिंद्रवाणी जा रही थी, जिसमे 04 लोग सवार थे। जिनमे से 02 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना बीती शाम करीब सवा 6 बजे की बताई जा रही है।

हादसे की इस सूचना पर गौचर चौकी प्रभारी मय पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों को सरकारी अस्पताल गौचर में भर्ती कराया गया है।

हादसे के मृतकों की पहचान सौरभ पुत्र दिनेश सिंह और पवन पुत्र तारेंद्र सिंह के रूप में हुई है। मृतक कर्णप्रयाग के सिन्द्रवाणी के बताए जा रहे हैं। वहीं गंभीर रूप से घायलों में वीरेंद्र पुत्र शीशपाल सिंह और रविंद्र पुत्र बलबीर सिंह शामिल हैं।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar