Trending News

उत्तराखंड : आर्मी आवासीय परिसर में देर रात लगी भीषण आग, बुझाने में लगे 10 घंटे

उत्तराखंड : आर्मी आवासीय परिसर में देर रात लगी भीषण आग, बुझाने में लगे 10 घंटे

अल्मोड़ा : जिले के रानीखेत में बीते रात चौबटिया आर्मी आवासीय परिसर में भीषण आग लग गई। इस पर करीब 10 घण्टे बाद काबू पाया जा सका। टीम को कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार बीते 14 जनवरी की रात 9:16 बजे चौबटिया आर्मी कैंपस के ऑफिसर आवासी कॉलोनी में भीषण आग लग गई।

सूचना मिलने पर फायर स्टेशन रानीखेत व कोतवाली रानीखेत की पुलिस टीम फायर टेंडर सहित तत्काल मौके पर पहुंची। जवानों ने फायर उपकरणों से भीषण आग को बुझाने के लिए कड़ी मश्क्कत की। तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।

अल्मोड़ा से भी टीम को बुलाया गया। करीब 10 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। आग से काफी नुकसान होने का भी अनुमान है।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar