Trending News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: CM धामी का बड़ा एक्शन, संतोष बडोनी सस्पेंड

UKSSSC परीक्षा पेपर लीक मामले में सीएम धामी बड़ा एक्शन लिया है। आयोग के पूर्व सचिव को सस्पेंड कर दिया गया है। शासन ने आदेश भी जारी कर दिया।

आदेश में कहा गया है UKSSSC में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियां एवं अनियमित्ताएं प्रकाश में आई हैं। इस सम्बन्ध में विभिन्न जाँच एजेन्सियों के माध्यम से जाँच की कार्यवाही प्रचलित है।

इन अनियमित्ताओं की अवधि में संतोष बड़ोनी, संयुक्त सचिव, उत्तराखण्ड शासन प्रतिनियुक्ति के आधार पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में सचिव के पद पर कार्यरत रहे।

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, देहरादून में सचिव के पद पर कार्यरत होने के नाते  बडोनी द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरती गई है। संतोष बडोनी द्वारा अपने पदीय दायित्वों का पर्यवेक्षण उचित एवं सही प्रकार से नहीं किया गया।

फलस्वरूप  संतोष बडोनी, संयुक्त सचिव उत्तराखण्ड शासन (तत्कालीन सचिव उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, देहरादून) को उत्तराखण्ड राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली-2002 के नियम-3 के उपनियम (1) एवं (2) तथा उत्तराखण्ड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) संशोधन नियमावली-2010 के नियम-4 के उपनियम (1) में उल्लिखित प्राविधानान्तर्गत तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित किया जाता है।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar