Trending News

उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी, यहां बंद रहेंगे स्कूल

देहरादून: भारी बारिश की चेतावनी के चलते आज शुक्रवार को मसूरी, सहस्त्रधारा क्षेत्र से लगे सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी सहसपुर, रायपुर / उप शिक्षा अधिकारी सहसपुर को आदेशित किया गया है।

देहरादून मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सती ने आदेश जारी कर कहा कि, मसूरी, सहस्त्रधारा क्षेत्र में भारी वर्षा के अलर्ट को दृष्टिगत मुझे यह कहने के निर्देश हुए हैं कि, 02 सितंबर को मसूरी/ सहस्त्रधारा क्षेत्र से लगे हुए समस्त विद्यालयों को छात्र छात्राओ के सुरक्षा के दृष्टिगत बंद रखा जाएगा। अतः उक्त के क्रम में निर्देशित किया जाता है कि, इन क्षेत्रों में कक्षा 1 से 12 तक के राजकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों को बंद रखना सुनिश्चित करें।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar