Trending News

उत्तराखंड: इन तीन पुलिस अधिकारियों को मिलेगा “केंद्रीय गृह मंत्री स्पेशल ऑपरेशन” मेडल

उत्तराखंड: इन तीन पुलिस अधिकारियों को मिलेगा “केंद्रीय गृह मंत्री स्पेशल ऑपरेशन” मेडल

उत्तराखंड: इन तीन पुलिस अधिकारियों को मिलेगा “केंद्रीय गृह मंत्री स्पेशल ऑपरेशन” मेडल

देहरादून: केन्द्रीय गृह मंत्री विशेष अभियान पदक 4 विशेष अभियानों को प्रदान किए गए हैं। इसमें उत्तराखंड के तीन पुलिस अधिकारियों को चयन भी किया गया है। जिनमें इंस्पेक्टर अब्दुल कलाम, सब इंस्पेक्टर नरोत्तम सिंह बिष्ट और सब इंस्पेक्टर उमेश कुमार शामिल हैं।

इस पदक का गठन 2018 में उन अभियानों को मान्यता देने के उद्देश्य से किया गया था, जिनमें उच्चस्तर की योजना, देश/राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की सुरक्षा का उच्च महत्व और समाज के बड़े वर्गों की सुरक्षा पर महत्वपूर्ण प्रभाव शामिल हैं। यह पुरस्कार आतंकवाद का मुकाबला, सीमा पर कार्रवाई, हथियार नियंत्रण, नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और बचाव कार्यों जैसे क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियानों के लिए दिया जाता है।

इसकी घोषणा हर साल 31 अक्टूबर को की जाती है। एक साल में, पुरस्कार के लिए सामान्‍य रूप से 3 विशेष अभियानों पर विचार किया जाता है, जबकि असाधारण परिस्थितियों में यह पुरस्कार राज्य/संघराज्य क्षेत्र पुलिस को प्रोत्साहित करने के लिए 5 विशेष अभियानों तक दिया जा सकता है।

उत्तराखंड: इन तीन पुलिस अधिकारियों को मिलेगा “केंद्रीय गृह मंत्री स्पेशल ऑपरेशन” मेडल

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar