Trending News

उत्तराखंड : फेरों के दौरान डॉक्टर दूल्हे को आया हार्ट अटैक, मातम में बदली शादी की खुशियां

हल्द्वानी : हल्द्वानी में एक ददर्नाक घटना हुई है। यहां एक डॉक्टर की फेरों के दौरान मौत होआ गयी। जानकारी के अनुसार प्राइवेट अस्पताल में तैनात डॉक्टर की शादी के फेरे लेने के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई । जिससे शादी में हड़कंप मच गया। पिथौरागढ़ के रहने वाले डॉक्टर समीर उपाध्याय कि शुक्रवार को बारात रानीखेत गई थी।

शादी का जश्न बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा था। शादी के रस्मे शुरू हुई ही थी कि फेरे लेने के दौरान डॉक्टर के सीने में अचानक दर्द उठा और वो तड़पने लगे।

उत्तराखंड : बारातियों पर चढ़ा दी तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, कई घायल 

आनन-फानन में उनको रानीखेत के अस्पताल में लेजाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, उसके बाद से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल आज उनका शव हल्द्वानी लाया जाएगा, जहां रानीबाग चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar