Trending News

उत्तराखंड: “टीचर ऑफ द ईयर” अवार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ये है आखिरी डेट

देहरादून: उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, दिव्य हिमगिरि और सोसाइटी फ़ॉर रिसर्च एंड डेवेलपमेंट इन साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एग्रीकल्चर की ओर से प्रत्येक साल शिक्षा में बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। इस साल भी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। अवार्ड के लिए नामंकन शुरू हो गए हैं।

यह सम्मान समारोह 5 सितंबर, 2022 को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित करने का फैसला लिया गया है। अवॉर्ड के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस अवॉर्ड के लिए टीचर ऑफ द ईयर-2022, प्रिंसिपल ऑफ द ईयर-2022 (प्रिंसिपल/डीन/डायरेक्टर के लिए) और एक्सीलेंस इन रिसर्च ऑफ द ईयर-2022 श्रेणियों में नामांकन किया जा सकता है। नामांकन की अंतिम तिथि 20 अगस्त है।

  • नामांकन का लिंक: http://bit.ly/teacher-nomination-2022.
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 20 अगस्त, 2022.
  • चयनित अध्यापकों की अंतिम सूची का प्रकाशन: 31 अगस्त, 2022.
  • अवॉर्ड सम्मारोह: 05 सितंबर, 2022.
  • अधिक जानकारी के लिए संपर्क सूत्र: 8755196688/99271 00304/9410353164.

 

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar