Trending News

उत्तराखंड: विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों को दीपावली के बाद मिलेगी नियुक्ति, इतने थे चुके शपथ पत्र

देहरादून: विधानसभा बैक डोर भर्ती मामले में नौकरी से बर्खास्त कर्मचारियों को दीपावली के बाद बड़ा तोहफा मिलने वाला है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सभी कर्मचारियों को फिर से तैनाती देने की तैयारी शुरू हो गई है।

विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों को दीपावली के बाद तैनाती होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद 100 से अधिक कर्मचारी नियुक्ति के लिए शपथपत्र दे चुके हैं।

विधानसभा भर्तियों पर विशेषज्ञ समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर 23 सितंबर को स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने वर्ष 2016 से 2022 के बीच हुई 228 भर्तियों को रद्द किया। जिसके बाद विधानसभा सचिवालय की ओर से कर्मचारियों को बर्खास्तगी के नोटिस जारी किए गए।

कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी के आदेश पर रोक लगा कर कर्मचारियों को राहत दी। हाईकोर्ट के आदेश पर कर्मचारी नियुक्ति के लिए शपथपत्र दे रहे हैं।

हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा विधानसभा में कार्यभार देने और बैठने की व्यवस्था कर दीपावली के बाद तैनाती दी जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण हाईकोर्ट के आदेश पर कानूनी राय भी ले रही हैं।

इस पूरे मामले में भले ही विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने खूब वाहवाही बटोरने का प्रयास किया। लेकिन, उनके कार्यकाल के दौरान बैक डोर से हुई भर्तियों का खुलासा होने के बाद उनकी खूब किरकिरी भी हुई।

इस पूरे मामले में सरकार ने जिस तरह से कर्मचारियों को बर्खास्त किया, उस पर पहले दिन से ही सवाल खड़े हो रहे थे। सवाल यह था जिन पूर्व विधानसभा अध्यक्षों ने बैक डोर भर्तियां करवाई थी, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar