Breaking
Sun. May 12th, 2024

देहरादून: फैमिना ब्यूटी सैलून की  ओर से तीज महोत्सव का आयोजन किया गया।महोत्सव में सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और ढेर सारे पुरस्कार भी जीते। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के आयोजन किए गए जिसमें तंबोला, रैम्प वॉक, नृत्य व गायन प्रतियोगिता आदि शामिल थे।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद तीज क्वीन का खिताब जीता  चंदा कन्याल ने जीता वही गीता गोदियाल ने तंबोला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मनीषा दूसरे स्थान पर और  दीप्ति तीसरे स्थान पर रही।

वहीं, दूसरी ओर  रश्मि ने नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया व आरती कंडारी द्वितीय स्थान पर रही। फेमिना सैलून की संचालक नंदा सुंद्रियाल ने बताया कि तीज त्यौहार को आगे भी वृहद स्तर पर बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि महिलाएं पहले के परस्पर अब बढ़ चढ़कर प्रतियोगिताओं में भाग ले रही हैं जो महिला सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरण है। गौरतलब है कि तीज महोत्सव का आयोजन कल देर शाम तक चला।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *