Trending News

उत्तराखंड: स्याली रामदेई कु जुर्मानू त माफ ह्वे जालू, पर यातायात नियम कु उल्लंघन करी त न भई ना…

  • गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का नया गाना स्याली रामदेई ही छाया हुआ है।

  • स्याली रामदेई का जुर्माना माफ़ हो गया पर पुलिस माफ़ नहीं करेगी।

देहरादून: इन दिनों यूट्यूब से लेकर फेसबुक तक हर कहीं गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का नया गाना स्याली रामदेई ही छाया हुआ है। रील से लेकर स्टेटस तक में एक ही गाना छाया हुआ है। उस गाने के साथ कुछ रोचक चीजें भी सामने आ रही हैं।

पहला यह है कि नरेंद्र सिंह नेगी का एक पुराना गाना भी फिर से तरोजाता हो गया है। दूसरा पुलिस ने इस गाने की टाइटल लाइन पर लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया में एक पोस्ट की है। इस पोस्ट में के जरिए पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया है।

पुलिस ने फोटो के जरिए यह बताया है कि स्याली रामदई गाने में तो पतरौल जीजा ने स्याली रामदेई को माफ कर दिया था। लेकिन, यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर पुलिस उनको बिल्कुल भी माफ नहीं करेगी। इसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और खूब शेयर भी कर रहे हैं।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar