Trending News

उत्तराखंड: प्रतिष्ठित डॉ. हंसराज ने नहर में लगाई छलांग, मौत

विकासनगर: विकासनगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर ने शक्ति नहर में लगाई छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वो पत्नी की मौत के बाद से तनाव में थे।

जानकारी के अनुसार पुल नंबर 1 और 2 के बीच में चिकित्सक ने शक्ति नहर में छलांग लगाई। रविवार को खोजबीन के दौरान ढकरानी पावर हाउस इंटेक से डॉक्‍टर हंसराज अरोड़ा का शव बरामद कर लिया गया। वह एक बार पहले भी शक्ति नहर में कूद चुके हैं।

ढकरानी पावर हाउस इंटेक से डॉक्‍टर हंसराज अरोड़ा का शव बरामद कर लिया गया है। चिकित्सक शनिवार की देर रात करीब 12:00 बजे घर से अकेले शक्ति नगर पहुंचे।

पुल नंबर 1 और 2 के बीच में चिकित्सक ने शक्ति नहर में छलांग लगाई, जिसके बाद वह डूब कर लापता हो गए। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। जल पुलिस शक्ति नहर में डूब कर लापता हुए चिकित्सक की तलाश करती रही।

रविवार को खोजबीन के दौरान ढकरानी पावर हाउस इंटेक से डॉक्‍टर हंसराज अरोड़ा का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर रही है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar