Trending News

उत्तराखंड: अवैध रिजॉर्ट्स पर चलेगा JCB, CM धामी के कड़े निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के समस्त रिजॉर्ट की जाँच करने के निर्देश ज़िलाधिकारियों को दिए हैं। साथ ही जो रिज़ार्ट अवैध बने हैं या अवैधानिक रूप से संचालित हैं। उनके विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

प्रदेश भर में स्थित होटल/रिजॉर्ट/गेस्ट हाउस आदि में कार्य करने वाले कर्मचारियों से भी उनकी स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की जाए।शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाए।

प्रदेश भर में खासकर पर्यटन स्थलों पर कई जगहों पर बनाए गए रिजॉर्ट प्रतिबंधित क्षेत्रों में बनाए गए हैं, जिनमें अधिकांश  राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों और राज्य से बाहर के लोगों के हैं। बावजूद इसके इनके खिलाफ का भी एक्शन नहीं लिया गया।

अंकिता का मर्डर केस में रिजॉर्ट का पूरा सच सामने आ गया है। रिजॉर्ट आरक्षित वन क्षेत्र के भीतर बना हुआ है। यह भाजपा नेता का है।सवाल यह है इतना बड़ा रिजल्ट खड़ा हो गया और किसी को कानों कान खबर भी नहीं लगी।

भाजपा नेता के  रिजॉर्ट में जो भी काले कारनामे होते थे, जब पहाड़ कि बेटी अंकिता ने उन काले कारनामों की पोल खोलने की ठानी तो भाजपा नेता के बेटे और उसके साथियों ने अंकिता को ही मार डाला। इस मर्डर केस से देवभूमि के लोगों में खासा आक्रोश नजर आ रहा है। लोगों ने अपराधियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar