Trending News

उत्तराखंड: देर रात खाई में गिरा वाहन, दो की मौत, इतने थे सवार

चमोली:  गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग पर रविवार देर रात एक हादसा हो गया। एक वाहन जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है और तीन घायल अस्‍पताल में भर्ती हैं।

जानकारी के मुताबिक उक्‍त दुर्घटना गोपेश्वर घिंघराण मोटर मार्ग पर बटलेश्वर मंदिर के पास हुई। रविवार रात को एक बोलेरो वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं।

बोलेरो वाहन संख्या UK-11-TA-8055 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया था। जिसमें पांच लोग सवार थे। जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गयी थी और एक की अस्‍पताल में उपचार के दौरान मौत हुई।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar