Trending News

उत्तराखंड: दुखद घटना, मां-बेटी के लिए मौत बनी छाछ, चली गई जान

चमोली: चमोली में एक दुखद हादसा हुआ है। इस हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत गोदी गिंवाला में छाछ बनाते समय करंट लगने से मां और एक साल की बच्ची को करंट लग गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

उत्तराखंड ब्रेकिंग: पेपर लीक मामले में सचिवालय का एक और अधिकारी गिरफ्तार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि सुबह विद्या देवी पत्‍नी प्रवीन सिंह रावत मशीन से छाछ बना रही थी। तभी मशीन पर करंट बहने लगा। इससे विद्या और उसकी एक साल की बेटी अदिति बुरी तरह झुलस गई। चिकित्सालय ले जाते वक्त दोनों की मृत्यु हो गई। विकासखंड के ग्राम पंचायत गोदी गिंवाला में विद्या देवी 24 वर्ष पत्‍नी प्रवीन सिंह रावत आज शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मशीन से छाछ बना रही थी।

उत्तराखंड: दो सितारों के बीच जुबानी जंग एक ने कहा झूठा दूसरे ने कहा किड्डो डार्लिंग 

अचानक छाछ बनाने वाली मशीन पर करंट आने से विद्या और उसकी एक साल की बेटी अदिति बुरी तरह झुलस गई। चिकित्सालय ले जाते वक्त दोनों की मौत हो गई। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। ाजस्व पुलिस को भी ग्रामीणों ने इसकी सूचना दे दी है। इस घटना से गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar