Trending News

उत्तराखंड: अब जोर पकड़ेगा चुनावी शोर, PM मोदी और CM योगी समेत ये हैं स्टार प्रचारक

उत्तराखंड: अब जोर पकड़ेगा चुनावी शोर, PM मोदी और CM योगी समेत ये हैं स्टार प्रचारक

उत्तराखंड: अब जोर पकड़ेगा चुनावी शोर, PM मोदी और CM योगी समेत ये हैं स्टार प्रचारक

देहरादून: नामांकन का कल आखिरी दिन है। इसके बाद अब चुनावी शोर जोर पकड़ने वाला है। भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों में पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता शामिल हैं।

पार्टी की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई। राज्य की पांच लोकसभा सीटों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत कई केंद्रीय नेता आएंगे।

लोकसभा स्तर पर होने वाली रैलियों, सभाओं और रोड शो की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। केंद्र से स्टार प्रचारक तय होने के साथ ही अब रैलियां व रोड शो कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन के बाद अब चुनाव अभियान तेज गति से पकड़ेगा।

उत्तराखंड: अब जोर पकड़ेगा चुनावी शोर, PM मोदी और CM योगी समेत ये हैं स्टार प्रचारक

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar