Trending News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: एक और हादसा, दो लोगों की मौत, यहां का है मामला

चमोली: राज्य में एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं। एक हादसा देर रात को पिथौरागढ़ में हुआ और अब एक और हादसा होने की खबर चमोली जिले से सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि पोखरी मोटर मार्ग पर एक कार दुघर्टनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

सोमवार को पोखरी मोटर मार्ग पर त्रिशुला से देवखाल की ओर जा रही एक कार धारकोट गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। गोपेश्वर से पुलिस टीम और पोखरी से तहसील टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar