Trending News

Uttarakhand : हाथी दांत के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Uttarakhand : हाथी दांत के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Deharadun : उत्तराखंड में वन तस्कर लगातार वन्यजीवों को अपना शिकार बनाने का प्रयास करते रहते हैं. इसमें कई बार सफल भी रहते हैं. लेपर्ड और हाथी  रहते हैं. ऐसा ही एक मामला हरिद्वार जिले के श्यामपुर में सामने आया है. STF  तीन अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. तस्करों के पास से 7-7 किलो के 2 हाथी दांत पकडे गए हैं. 

हाथी दांत के साथ तस्कर गिरफ्तार

दरअसल, बीती रोज यानी 27 जुलाई को STF, तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर और श्यामपुर थाना पुलिस की टीम ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन को अंजाम दिया. जिसके तहत हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में 2 अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्कर गौतम सिंह और चंदन सिंह निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया. उनके कब्जे से 1 हाथी दांत (वजन करीब 7 किलो) बरामद किया गया.

7 किलो हाथी दांत के साथ गिरफ्तार

दोनों तस्करों से पूछताछ के दौरान जितेंद्र सिंह का नाम सामने आया. जिसके बाद जितेंद्र सिंह को देर रात दूसरे 7 किलो हाथी दांत के साथ श्यामपुर क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार तस्कर लंबे समय से वन्यजीव की अंगों की तस्करी में शामिल थे. पुलिस की मानें तो गिरफ्तार एक तस्कर गौतम सिंह साल 2017 में बिजनौर के मण्डावली से हत्या और जितेंद्र सैनी श्यामपुर थाने से फॉरेस्ट एक्ट के मुकदमे में जेल जा चुका है.

हाथी दांत के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

वन्यजीव तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

STF SSP आयुष अग्रवाल ने बताया कि STF की टीम ने कल हरिद्वार क्षेत्र में वन्यजीव तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. जिसमें 3 शातिर वन्यजीव तस्करों को 2 हाथी दांत के साथ गिरफ्तार किया गया है.ये लोग लंबे समय से हरिद्वार क्षेत्र से वन्यजीव अंगों की तस्करी कर रहे थे, जिसका इनपुट STF के पास आया था.

वन्यजीव जंतु संरक्षण अधिनियम

STF SSP आयुष अग्रवाल ने बताया कि हाथी को वन्यजीव जंतु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है. इसका शिकार करना एक गंभीर अपराध है. पकड़े गए तस्करों के खिलाफ श्यामपुर थाने में वन्यजीव अधिनियम (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है. अब  लगाया जा रहा है की हाथी की हत्या कहां की?

गिरफ्तार तस्करों के नाम

  • गौतम सिंह  (उम्र 48 वर्ष), निवासी- ग्राम आमगारपुर, थाना मण्डावली, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश।
  • चंदन सिंह (उम्र 48 वर्ष), निवासी- ग्राम आमगारपुर, थाना मण्डावली, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश।
  • जितेंद्र सैनी, निवासी- नौरंगाबाद, थाना श्यामपुर, जिला हरिद्वार, उत्तराखंड।
CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar