Trending News

उत्तराखंड: कॉलेज में ‘भूत’ की अफवाह से मचा हड़कंप, यूनिट टेस्ट के बीच छात्राओं में भगदड़, कर दी छुट्टी

उत्तराखंड: कॉलेज में ‘भूत’ की अफवाह से मचा हड़कंप, यूनिट टेस्ट के बीच छात्राओं में भगदड़, कर दी छुट्टी

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र स्थित एक निजी इंटर कॉलेज में सोमवार को यूनिट टेस्ट के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई। एक छात्रा के चीखने के बाद कॉलेज में भूत-प्रेत होने की अफवाह फैल गई। देखते ही देखते परीक्षा कक्ष में मौजूद छात्राओं के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार, कॉलेज में सोमवार को छात्राओं की यूनिट टेस्ट परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान एक छात्रा अचानक चीखने लगी। छात्रा के चीखने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई, लेकिन कुछ ही देर में कॉलेज में भूत-प्रेत की अफवाह फैल गई। इससे परीक्षा दे रही अन्य छात्राएं घबरा गईं और कक्ष से बाहर निकलने लगीं।

स्थिति बिगड़ती देख कॉलेज प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप किया और छात्राओं को शांत कराया। विद्यालय प्रबंधन ने किसी भी तरह की भूत-प्रेत की मौजूदगी से इनकार करते हुए छात्राओं से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

घटना के बाद छात्राओं में डर का माहौल देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने सोमवार को शिक्षण कार्य स्थगित करते हुए छुट्टी घोषित कर दी। प्रशासन की ओर से छात्राओं और अभिभावकों से भी अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

घटना के कारण कुछ समय के लिए कॉलेज परिसर में तनाव और भय का माहौल रहा। हालांकि, कॉलेज प्रशासन की ओर से स्थिति सामान्य होने की बात कही गई है।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )