Trending News

उत्तराखंड: यहां नदी पर बनी झील, गांवों पर मंडराया बढ़ा खतरा

उत्तराखंड: यहां नदी पर बनी झील, गांवों पर मंडराया बढ़ा खतरा

उत्तराखंड: यहां नदी पर बनी झील, गांवों पर मंडराया बढ़ा खतरा

पिथौरागढ़: मानसून आने के बाद से मैदान से लेकर पहाड़ तक लगरातार बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ी जिलों में भी बारिश जारी है। मुनस्यारी तहसील की बोना नदी का रास्त भारी मलबे ने रोक दिया। इसके चलते नदी पर झील बन गई है। इससे कई गांवों पर बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। कुछ दिनों पहले बारिश के बाद बोना नदी में पहाड़ टूटने से नदी का पानी रुक गया था।

पानी अब धीरे-धीरे झील का रूप लेने लगा है। इस कारण नदी किनारे बसे लोदी, दानीबगड़, बिंदी, भिकुड़ी, सेराघाट आदि गांवों को खतरा पैदा हो गया है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने बताया कि कुछ समय पूर्व बारिश के चलते पहाड़ी टूटने से मलबा नदी में गिर गया था। इससे नदी का प्रवाह एकदम रुक गया।

अब नदी में पानी बढ़ता जा रहा है। समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो कभी भी पानी का सैलाब गांवों को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर शीघ्र जांच के लिए एक टीम क्षेत्र में भेजने की मांग की है।

उत्तराखंड: यहां नदी पर बनी झील, गांवों पर मंडराया बढ़ा खतरा

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )