Trending News

उत्तराखंड: UKSSSC में खुलने वाला है नौकरियों का पिटारा, जल्द जारी होने वाला है कैलेंडर, बनाए रखें नजर

देहरादून: सरकारी नौकरी की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए बहुत जल्द अच्छी खबर आने वाली है। UKSSSC स्नातक स्तर की पांच भर्तियों की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द इनका कैलेंडर भी जारी कर दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार इन भर्तियों के जरिए विभिन्न विभागों में 1400 से अधिक पदों पर नौकरी का मौका मिलेगा। कुलमिलाकर अगर आप भी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो और अधिक मेहनत करना शुरू कर दीजिए। वर्तमान दौर कंपिटीशन का दौर है। एक-एक नंबर का अंतर भी मायने रखता है। ऐसे में जो ज्यादा मेहनत करेगा और मेरिट में आएगा, उसीका चयन तय है और उसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है, तो भी जुट जाइसए।

पिछले साल UKSSSC की स्नातक स्तरीय भर्तियों के साथ अन्य भर्तियों के पेपर लीक भी हो गए थे। जिसके चलते आयोग भी गंभीर सवाल भी खड़े हुए थे। इन भर्तियों के पेपर लीक कराने के मामले हाकम सिंह रावत को मास्टरमाइंड माना गया, जो जेल में बंद था। हाकम को बेल मिल चुकी है। पेपर लीक कांड के बाद आयोग की भर्तियों की जिम्मेदारी यूकेपीएससी को सौंप ली गई थी।

आयोग की मानें तो भर्तियों के लिए फुलप्रूफ व्यवस्था बनाई गई है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भर्ती परीक्षाएं कैलेंडर के अनुसार कराई जाएंगी। जल्द ही कैलेंडर जारी कर दिया जाएगा।

भर्ती का नाम       

 पदों की संख्या

सहायक कृषि अधिकारी 

 34

स्नातक स्तरीय भर्ती     

 200

कनिष्ठ लिपिक, आबकारी सिपाही भर्ती 

 293

 एलटी भर्ती     

800

प्रयोगशाला सहायक, पशुधन अधिकारी भर्ती   

150

उत्तराखंड: UKSSSC में खुलने वाला है नौकरियों का पिटारा, जल्द जारी होने वाला है कैलेंडर, बनाए रखें नजर

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )