Trending News

उत्तरकाशी ब्रेकिंग: खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, तीन घायल

मोरी : तहसील मोरी अंतगर्त ग्राम फ़िताड़ी के पास एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गयि। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार वाहन संख्या  UK07-TV-9701 खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने मृतक समेत घायलों को खाई से बाहर निकालिए।

नायब तहसीलदार मोरी द्वारा अवगत कराया गया है की उक्त वाहन में वाहन चालक सहित 4 व्यक्ति सवार थे जिनमें से 1 व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु होना बताया गया है। जो कि वाहन चालक था।

अन्य 3 व्यक्ति घायल हुए है। नायब तहसील दार द्वारा अवगत कराया गया है कि उक्त घायल व्यक्तियो को सामान्य चोटें आयी हैं, जो अपने गंतव्य हेतु चले गए हैं।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar