Trending News

उत्तराखंड: सुसाइड नोट में लिखा…मेरे हसबैंड बहुत अच्छे हैं और लगा ली फांसी!

उत्तराखंड: सुसाइड नोट में लिखा…मेरे हसबैंड बहुत अच्छे हैं और लगा ली फांसी!

उत्तराखंड: सुसाइड नोट में लिखा…मेरे हसबैंड बहुत अच्छे हैं और लगा ली फांसी! पहाड़ समाचार editor

देहरादून: प्रेमनगर में एक महिला ने प्रेमनगर में फांसी लगाकर जान दे दी। महिला ने जिस कमरे में फांसी लगाई। उस कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें महिला ने जो कुछ लिखा है, वो बेहद भावुक करने वाली बातें हैं और चौंकाने वाली भी। सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी वजह से सब परेशान हैं…मेरे हसबैंड बहुत अच्छे हैं…मैं किसी से प्यार करने के काबिल नहीं हूं…।

पुलिस को सुसाइड की खबर मिली थी। उसे नीचे उतारकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान गुरप्रीत पत्नी मंजीत के रूप में हुई है। उसके पति मंजीत कपड़ों का व्यापार करते हैं।

मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे किसी काम से घर से बाहर गए थे। इसके बाद सुबह करीब साढ़े आठ बजे महिला की देवरानी वहां पहुंची तो देखा कि बेडरूम में गुरप्रीत ने फांसी लगाई हुई थी। एसओ ने बताया कि सुसाइड नोट को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भिजवाया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी वजह से सब परेशान हैं। मेरे हसबैंड बहुत अच्छे हैं। मैं किसी से प्यार के काबिल नहीं हूं। मुझे माफ कर दो। नैंसी बहुत सपोर्ट करती है। मेरी वजह से जसमत बीमार हो गया। मुझे सब माफ कर दो।

उत्तराखंड: सुसाइड नोट में लिखा…मेरे हसबैंड बहुत अच्छे हैं और लगा ली फांसी! पहाड़ समाचार editor

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )