Trending News

उत्तराखंड: पहाड़ी से कार पर गिरा पत्थर, शिक्षिका घायल, यहां का है मामला

उत्तराखंड: पहाड़ी से कार पर गिरा पत्थर, शिक्षिका घायल, यहां का है मामला

उत्तराखंड: पहाड़ी से कार पर गिरा पत्थर, शिक्षिका घायल, यहां का है मामला

चमोली: प्रदेशभर में मॉनसून के बाद से भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। भारी बारिश के चलते जगह-जगह पहाड़ों से लैंडस्लाइड भी हो रहा है, जिससे बड़ा खतरा बना हुआ है। ताजा मामला बद्रीनाथ- राष्ट्रीय राजमार्ग से सामने आया है। यहां राजमार्ग पर चट्टान गिर गई। यहां से गुजर रही एक कार इसकी चपेट में आ गई।

बद्रीनाथ- ाष्ट्रीय राजमार्ग पर बाजपुर के पास एक वाहन में चट्टान से पत्थर गिर गया वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल शिक्षिका को अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल को जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार आज सुबह शिक्षकों की कार नन्दप्रयाग की ओर जा रही थी। इस दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में महिला शिक्षिका के सिर पर चोट आई है। फिलहाल महिला का इलाज जारी है।

पुलिस ने लोगों से बारिश के दौरान सफर नहीं करने और बारिश रुकने के बाद सतर्कता से सफर करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हो रहा है, जिससे जानमान का खतरा बना हुआ है। ऐसे में जोखिम ना लें और सुरक्षित सफर करें।

उत्तराखंड: पहाड़ी से कार पर गिरा पत्थर, शिक्षिका घायल, यहां का है मामला

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )