Trending News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा, खाई में गिरा वाहन, 4 की मौत की खबर!

उत्तराखंड ब्रेकिंग: पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा, खाई में गिरा वाहन, 4 की मौत की खबर!

उत्तराखंड ब्रेकिंग: पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा, खाई में गिरा वाहन, 4 की मौत की खबर! पहाड़ समाचार editor

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार तल्लाजोहार क्षेत्र में होकरा के पास एक बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि वाहन में नौ लोग सवार थे।

दुर्घटना की सूचना पर टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, अब तक इसकी जानकारी पुख्ता नहीं हो पाई है। हादसे का शिकार हुए लोग बागेश्वर के बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जिस जगह पर हादसा हुआ है, वह बहुत गहरी खाई है। ऐसे में हादसे में लोगों के हताहत होने की आशंका हादसे की जानकार मिलने के बाद से ही जताई जा रही थी। अधिकारी भी मौके लिए रवाना हो गए हैं।

उत्तराखंड ब्रेकिंग: पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा, खाई में गिरा वाहन, 4 की मौत की खबर! पहाड़ समाचार editor

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )