Trending News

उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट जारी, इस जिले में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट जारी, इस जिले में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट जारी, इस जिले में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

देहरादून/चमोली: मॉनसून आने के बाद से ही राज्य में भारी बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक प्रदेश में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में भारी बारिश का सिलसिला 13 जुलाई तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग पूर्वानुमान के बाद जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जनपद में कक्षा एक से कक्षा 12वीं तक संचालित सभी शासकीय, गैर शासकीय और निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में 11 व 12 जुलाई को दो दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश की तेज बौछार के साथ बिजली चमकने और तेज गर्जन की आशंका है। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान पक्के मकानों में रहने की सलाह दी गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह पहाड़ियां दरक रही हैं, जिससे लगातार भूस्खलन हो रहा है और सड़कें बंद हो रही हैं।

नदियां और बरसाती नाले भी उफान पर हैं। वहीं, भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए आज प्रदेश के 7 जिलों देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे।

उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट जारी, इस जिले में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )