Trending News

उत्तराखंड : UKSSSC पेपर लीक मामले में सलाखों के पीछे UP के दो और नक़ल माफिया

देहरादून: UKSSSC पेपर लीक मामले में STF ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। STF के अनुसार दोनों के संबंध धामपुर के नक़ल माफिया केंद्रपाल से बताए जा रहे हैं। इनका एक करीबी पांच दिन पहले गिरफ्तार हुआ था। इनमें एक आरोपी बिजनौर और दूसरा मुरादाबाद का रहने वाला है।

इनकी गिरफ्तारी UKSSSC  के स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक से है। इनमें से एक आरोपी का नाम विकास कुमार निवासी आलमपुर, रेहड़, बिजनौर है और दूसरा संजीव निवासी मुरादाबाद है। गिरफ्तार आरोपी संजीव कुमार चौहान आयोग की तकनीकी मदद और प्रिटिंग व्यवस्था देखने वाली RMS कंपनी के मालिक राजेश चौहान का भाई है। दोनों आरोपी केंद्रपाल के करीबी बताए जा रहे हैं। बता दें कि इस मामले में गत 22 जुलाई को थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में अब तक 39 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

STF सूत्रों के मुताबिक इनसे पूछताछ में कई और लोगों के नाम भी सामने आए हैं। एसटीएफ वर्तमान में तीन मुकदमो में विवेचना कर रही है। स्नातक स्तरीय परीक्षा में आठ आरोपियों के अन्य मुकदमों में भी नाम शामिल हैं। इस मामले का मास्टरमाइंड सैय्यद सादिक मूसा फरार चल रहा है। बताया जा रहा है कि वह अपने साथी योगेश्वर राव के साथ नेपाल भाग गया है। STF उसकी गिरफ्तारी के प्रयास भी कर रही है।

संजीव राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद में रहता है। वह ताराबाद नारायण ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद का मूल निवासी है। आरोपी ने पूर्व में गिरफ्तार संदीप शर्मा के साथ मिलकर ऊधमसिंहनगर जिले के कई युवाओं को गाजियाबाद के फ्लैट में ले जाकर पेपर साल्व कराया था।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar