Trending News

उत्तराखंड: महंगे शौक के चक्कर में चोर बना एक्टर, चोरी की सोने की 12 अंगूठियां

देहरादून: पुलिस ने धर्मपुर में ज्वैलर्स शो-रूम में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पंचाजी एक्टर को गिरफ्तार किया गया है। उसे जब काम नहीं मिला तो वो अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए चोर बन गया। उसने अपने दोस्त की मदद से हिमानी ज्वेलर्स से सोने की 12 अंगूठियां चुरा ली थी।

पुलिस पूछताछ में पंजाबी एक्टर ने बताया कि उसे महंगी चीजों का शौक है। अपने इन्हीं महंगे शौक होने के कारण उसने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने शुरू किया था। पुलिस ने बताया कि 21 जून को हिमानी ज्वेलर्स में एक व्यक्ति अंगूठी लेने आया और मोल भाव के बहाने मौका पाकर 12 सोने की अंगूठी की
पूरी ट्रे ही लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें बाइक पर सवार दो युवक भागते हुए दिखे। पुलिस ने मोटरसाइकिल के नंबर का पता लगातार दो आरोपियों हेमंत निवासी सदर बाजार दिल्ली और यश वर्मा निवासी महालक्ष्मी गार्डन गुरुग्राम हरियाणा को हरिद्वार से गिरफ्तार किया।

अंगूठी की ट्रे हेमंत ने दुकान से उठाई थी, जिसमें 12 सोने की अंगूठी थी। हेमंत ने तीन अंगूठी यश वर्मा को दी और नौ अंगूठी खुद रख ली। चोरी की योजना हेमंत ने बनाई थी। घटना वाले दिन उन्होंने अपने दोस्त योगेश से मोटरसाइकिल ली और कहा कि वह हरिद्वार घूमने के लिए जा रहे हैं। वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट पर डबल टेप लगा दी थी।

वहां से निकलने के बाद दोनों ने नंबर प्लेट से टेप निकाल दी और अपने कपड़े बदल लिए। हेमंत ने पूछताछ में बताया कि उस पर काफी कर्जा है। ऐसे में उसने आठ अंगूठियों से गुरुग्राम से 55 हजार रुपये का गोल्ड लोन लिया और अपना उधार चुकता किया। आरोपित हेमंत का कपड़े का कारोबार था और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुका है। लेकिन, महंगे शौक ने उसे चोर बना दिया।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar