Trending News

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री के भाई के घर में दिन-दहाड़े एक करोड़ की लूट! जांच में जुटी पुलिस

देहरादून: उत्तराखंड में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। लूट और डकैती जैसी घटनाएं भी सामने आ रही है। एक बड़ी डकैती राजधानी देहरादून से लगे डोईवाला में हुई है। बदमाशों ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के चचेरे भाई के घर में महिलाओं को बंधक बनाकर करीब एक घंटे तक घर को खंगाला।

शीशपाल अग्रवाल पुत्र स्व पूर्ण चंद के घर पर दिन दहाड़े लूटपाट हो गई। उनका प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय है। एक घंटे तक लुटेरे घर में लूटपाट करते रहे और किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी। इस दौरान आरोपित घर पर रखे सारे गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई है। साक्ष्‍यों की तलाश की जा रही है।

UKPSC ने पटवारी और लेखपाल के 563 पदों पर भर्ती विज्ञापन किया जारी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

डोईवाला चौक में इनकी जनरल स्टोर की दुकान भी है। लूटपाट में छह लोग शामिल थे। लगभग 1 करोड़ की डकैती होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक डकैतों ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर में पहुंचने के बाद स्वयं को उनका रिश्तेदार बताते हुए 10 मिनट रुकने की बात कही और घर के अंदर चले गए। घर में शीशपाल अग्रवाल की पत्नी ममता के अलावा दो नौकरानी उपस्थित थीं।

डकैतों ने तमंचा और चाकू दिखाकर महिला को बंधक बना दिया और पूरे घर को खंगाल डाला। घर के अंदर से उन्होंने बड़ी मात्रा में नकदी और ज्वेलरी लूटी और वहां से चलते बने। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि बदमाशों को शीशपाल अग्रवाल के घर की सभी मूवमेंट की पूर्व से जानकारी थी।

नैनीताल टूर पर आए थे बच्चे प्रिंसीपल ने बेरहमी से पीटा, जांच में जुटी पुलिस, DM ने लिया संज्ञान 

उनको शीशपाल अग्रवाल के दोपहर में किस समय वह घर पर खाना खाने आते हैं और घर पर कौन-कौन मौजूद रहता है यह भी पता था।बदमाशों ने घर के अंदर लगभग एक घंटे तक अलमारी, लॉकर, डबल बेड के बॉक्स इत्यादि तमाम जगहों से नगदी और ज्वेलरी अपने कब्जे में ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर अपनी जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar