Trending News

उत्तराखंड : घर से गायब हुई लड़की, जंगल में मिले कपड़े…?

उत्तराखंड : घर से गायब हुई लड़की, जंगल में मिले कपड़े…?

उत्तराखंड : घर से गायब हुई लड़की, जंगल में मिले कपड़े…?

नैनीताल के तल्ला बगड़ के तोला गांव में एक लड़की अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। जब युवती को ढूंढने के लिए ग्रामीण गए तो उसके कपड़े जंगल में मिले। इसके साथ ही उसका फोन कवर खेत के पास पड़ा हुआ मिला। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

नैनीताल जिले के तल्ला बगड़ के तोला गांव में शुक्रवार की एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। गांव वालों का कहना है कि युवती को तेंदुआ उठा ले गया। लेकिन रातभर ढूंढने के बाद भी युवती का पता नहीं चल पाया है। जबकि युवती के कपड़े और मोबाइल कबर मिलने का दावा किया गया है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सुमन मेहरा (22) पुत्री गोधन सिंह मेहरा अपने घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता किसी काम से गांव से बाहर सौड़ गए हुए थे। शाम को जब वो साढ़े पांच बजे घर वापस लौटे तो उन्हें सुमन घर में नहीं दिखाई दी। आवाज लगाने पर भी वो नहीं आई।

खेत में बंधा कुत्ता भी घर पर ही था। जिस कारण सुमन की मां की टेंशन बढ़ गई। जब वो खेत में गई तो वहां पर सुमन का एक कपड़ा, चप्पल और फोन का कवर पड़ा हुआ मिला। मां के शोर मचाने पर गांव वाले वहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुमन को तेंदुआ उठाकर ले गया। जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में 50 से ज्यादा वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने रातभर जलती मशालों के साथ जंगल में खोजबीन की। लेकिन इसके बाद भी युवती का पता नहीं चल पाया है।

ग्रामीणों ने दावा किया है कि खेत में तेंदुए या बाघ के पैरों के निशान दिखाई दे रहे हैं। इसी के आधार पर गांव वाले कह रहे हैं कि सुमन को तेंदुआ उठा कर ले गया है। लेकिन हैरानी इस बात की हो रही है कि उसका फोन भी शाम के बाद से ही स्विच ऑफ आ रहा है।

उत्तराखंड : घर से गायब हुई लड़की, जंगल में मिले कपड़े…?

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar