
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री उत्तराखंड में दिसंबर माह में आयोजित हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मेलन, जोशीमठ आपदा सहित राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट तथा नवंबर में आपदा प्रबंधन पर आयोजित होने वाले छठे वैश्विक सम्मेलन में शामिल होने का अनुरोध भी किया।
The post मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा first appeared on Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar.
CATEGORIES ब्रेकिंग न्यूज़

