Trending News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: कैदियों के जेल से फरार मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रभारी जेल अधीक्षक समेत 6 कर्मचारी सस्पेंड

उत्तराखंड ब्रेकिंग: कैदियों के जेल से फरार मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रभारी जेल अधीक्षक समेत 6 कर्मचारी सस्पेंड

जिला कारागार, हरिद्वार में निरूद्ध सिद्धदोष बंदी पंकज और विचाराधीन बंदी रामकुमार 11 अक्टूबर, 2024 की सांयकाल को कारागार से फरार हो गए थे। इस मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। 

इन पर गिरी गाज 

1. प्यारे लाल आर्य, प्रभारी अधीक्षक/कारापाल.

2. कुवंर पाल सिंह, उप कारापाल सर्किल जेलर / चक्राधिकारी.

3. प्रेमशंकर यादव, दिन हेड वार्डर.

4. विजय पाल सिंह, हेड वार्डर-प्रभारी गिर्दा हेड.

5. ओमपाल सिंह, बंदीरक्षक-प्रभारी निर्माण स्थल.

6. नीलेश कुमार, हेड वार्डर-प्रभारी गेटकीपर को उनके द्वारा ड्यूटी के प्रति बरती गयी लापरवाही एवं उदासीनता के निमित्त प्रथम दृष्टया उत्तरदायी पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। घटना की विस्तृत जांच हेतु उप महानिरीक्षक कारागार को निर्देशित किया गया है। विस्तृत जांच में पाये गये तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही सम्पादित की जायेगी।

 

 

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar