Trending News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : जोशीमठ में बड़ा हादसा, 10 लोगों के मरने की आशंका!

चमोली : उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है हर दिन कहीं ना कहीं, कोई हादसा हो ही जाता है।

चमोली जिले के जोशीमठ से खबर आ रही है कि यहां एक वाहन हादसे का शिकार हो गया है।जोशीमठ से किमाणा की ओर जा रहा वाहन हादसे का शिकार हो गया।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन में 12 से ज्यादा लोग सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसे को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

बताया जा रहा है के वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और कुछ लोग छत पर भी बैठे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छत पर बैठे कुछ लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई लिए हैं जबकि वाहन के भीतर बैठे लोगों की सही सलामत होने के बहुत कम चांस लग रहे हैं।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar