Trending News

लड़के से प्यार में 47 लाख खर्च कर लड़की बना…हाथ आया सिर्फ धोखा

लड़के से प्यार में 47 लाख खर्च कर लड़की बना…हाथ आया सिर्फ धोखा

लड़के से प्यार में 47 लाख खर्च कर लड़की बना…हाथ आया सिर्फ धोखा

 

कानपुर : इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम से दो युवकों की दोस्ती हुई, नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। बात इतनी आगे बढ़ी कि दोनों शादी के लिए सोचने लगे। एक इंदौर का फैशन डिजाइनर तो दूसरा कानपुर का कैफे संचालक। शादी की खातिर फैशन डिजाइनर ने 47 लाख रुपये खर्च कर अपना आपरेशन करवाया और युवती बन गया। इस बीच कैफे संचालक का मन बदला और वह शादी से मुकर गया।

गुस्साए फैशन डिजाइनर ने मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन कोई कार्रवाई न होते देख बदला लेने के लिए रविवार रात अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमी के घर खड़ी कार फूंक दी। मंगलवार को दोनों पकड़े गए तो पूरी कहानी सामने आई।

डीसीपी (पूर्वी कानपुर) श्रवण कुमार ने बताया कि इंदौर के 28 वर्षीय फैशन डिजाइनर की दोस्ती कानपुर स्थित श्याम नगर में रहने वाले कैफे संचालक वैभव शुक्ला से 2021 में इंस्टाग्राम चैट के जरिये हुई थी। वैभव ने शादी का वादा कर फैशन डिजाइनर से जेंडर बदलवाने के लिए कहा।

फैशन डिजाइनर को भी लड़की बनने में रुचि थी। उसने लड़की बनने के लिए तीन बार आपरेशन कराए। वैभव ने इसके लिए उसे तीन लाख रुपये भी दिए थे। इसके बाद दोनों मिलते रहे और कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। इस बीच वैभव ने शादी करने से मना कर दिया।

फैशन डिजाइनर ने इंदौर के विजय नगर थाने में धोखाधड़ी, यौन शोषण और अप्राकृतिक संबंध बनाने का मुकदमा दर्ज करा दिया। कुछ होता न देख फैशन डिजाइनर रविवार को भोपाल निवासी साथी रोहन यादव के साथ कानपुर पहुंचा। दोनों ने रविवार रात वैभव के घर जाकर उसके ताऊ अनूप शुक्ला की कार में आग लगा दी। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज की मदद से दोनों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

मेडिकल के दौरान फैशन डिजाइनर में महिलाओं से ज्यादा पुरुषों के लक्षण पाए गए। थाने और अस्पताल से मिले कागजातों में वह महिला था। जेल अधीक्षक डा. बीडी पांडेय ने बताया कि ट्रांसजेंडर को महिला और पुरुष बैरक से अलग बैरक में रखा गया है।

लड़के से प्यार में 47 लाख खर्च कर लड़की बना…हाथ आया सिर्फ धोखा

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )