Trending News

उत्तराखंड में मिला कोरोना के नए वेरिएंट JN-1 का पहला मरीज, महिला में पुष्टि

उत्तराखंड में मिला कोरोना के नए वेरिएंट JN-1 का पहला मरीज, महिला में पुष्टि

उत्तराखंड में मिला कोरोना के नए वेरिएंट JN-1 का पहला मरीज, महिला में पुष्टि

देहरादून : कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर लगातार सरकार अलर्ट पर है। सरकार पहले ही गाइडलाइन जारी कर चुकी है। इस बीच राज्य में JN-1 का पहला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चार जनवरी को RTPCRर जांच में कोरोना संक्रमित पाई गई 72 वर्षीय महिला के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में कोविड के नए वेरिएंट की पुष्टि हुई है।

केरल समेत कई राज्यों में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 के मामले बढ़ने पर प्रदेश सरकार ने भी एहतियात के तौर निगरानी और जांच बढ़ाने के लिए SOP जारी की थी। तीन और चार जनवरी को उत्तराखंड में दो मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दून मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजा था। इसमें 72 वर्षीय महिला के सैंपल में कोविड का नया वेरिएंट जेएन.1 मिला है।

महिला को किसी अन्य बीमारी के चलते 30 दिसंबर 2023 को दून अस्पताल में भर्ती कराया था। कोविड के लक्षण दिखाने देने पर डॉक्टरों ने कोविड जांच कराने के लिए कहा। दून अस्पताल में चार जनवरी को महिला की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। जिसमें कोरोना संक्रमित पाई गई।

संक्रमित महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। लेकिन महिला अपनी बहन के दामाद के संपर्क में आई थी, जो अमेरिका से आया था। हालांकि दामाद कोरोना संक्रमित नहीं है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने कोरोना संक्रमित महिला के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग जांच में JN-1 वेरिएंट मिलने की पुष्टि की है।

उत्तराखंड में मिला कोरोना के नए वेरिएंट JN-1 का पहला मरीज, महिला में पुष्टि

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar