Trending News

चारधाम यात्रा : पहले ही दिन दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत!

चारधाम यात्रा : पहले ही दिन दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत!

चारधाम यात्रा : पहले ही दिन दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत!

बड़कोट: चारधाम यात्रा पर सरकार दावे तो कर रही है कि स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही यात्रियों को जाने दिया जाएगा। लेकिन, इस दावे की पोल यात्रा के पहले दिन यमुनोत्री धाम में खुल गई। यहां दर्शन करने आए दो तीर्थ यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

चारधाम यात्रा के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री यात्रा पर आए पहले दिन ही दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम को अलग अलग स्थानों पर हार्ट अटैक से श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

मध्यप्रदेश के सागर जिले के रामगोपाल (71) और उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की विमला देवी (69 ) की मौत हुई है। एसएचओ संतोष सिंह कुंवर ने इसकी पुष्टि की है। यह उन तीर्थ यात्रियों के लिए भी एक चेतावनी है, तो अधिक उम्र के हैं और उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। ऐसे लोगों को अधिक ऊंचाई की यात्रा से बचना चाहिए।

चारधाम यात्रा : पहले ही दिन दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत!

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )