Trending News

उत्तराखंड : प्रशासन का बड़ा एक्शन, नदी किनारे अवैध बस्ती को कराया खाली

ऋषिकेश : प्रशासन ने अवैध बस्तियों को के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। नदी किनारे बसे लोगों को वहां से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सबसे पहले चंद्रभागा नदी के किनारे बसी अवैध बस्ती को प्रशासन ने खाली करा दिया है। साथ ही अन्य अवैध बस्तियों को हटाने का अभियान भी शुरू कर दिया है।

ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी के दोनों किनारों पर लंबे समय से अवैध बस्तियां बसी हैं। हर बार मानसून काल में नदी का जलस्तर बढ़ने पर यह अवैध बस्तियां प्रशासन के लिए सिरदर्द बन जाती हैं। लेकिन, इस बार मानसून सत्र से पहले ही प्रशासन ने इन बस्तियों को खाली कराने के लिए अभियान शुरू किया है।

सिंचाई विभाग निर्माण खंड के एसडीओ अनुभव नौटियाल, राजस्व उपनिरीक्षक सतीश जोशी व नगर निगम की टीम ने चंद्रभागा नदी में पहुंचकर यहां झोपड़ियां डाल कर रह रहे नागरिकों से झोपड़ियां खाली करने को कहा। कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया। लेकिन, प्रशासन की सख्ती के बाद का लोगों ने अपनी झोपड़ियां हटानी शुरू कर दी हैं।

चंद्रभागा नदी में गंगा तट से सटे क्षेत्र में दोनों ओर एक हजार से अधिक चिह्नित झोपड़ियां हैं, जिन्हें कई बार प्रशासन की ओर से हटाया गया। लेकिन, हर बार प्रशासन की कार्रवाई के बाद यह लोग उसी स्थान पर जम जाते हैं। हर वर्ष मानसून काल में नदी का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन को यहां सबसे अधिक मुसीबत झेलनी पड़ती हैं।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar