Trending News

DEHRADUN : गुलदार ने 10 साल के बच्चे को बनाया निवाला, दहशत में लोग

DEHRADUN : गुलदार ने 10 साल के बच्चे को बनाया निवाला, दहशत में लोग

DEHRADUN : गुलदार ने 10 साल के बच्चे को बनाया निवाला, दहशत में लोग

देहरादून: गुलदार के हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। देहरादून में एक बार गुलदार ने बच्चे को अपना निवाला बनाया। जानकारी के अनुसार मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर वन गुर्जर बस्ती में 10 साल के बच्चे पर गुलदार ने हमला कर दिया । परिजनों ने साहस दिखाकर बच्चे को गुलदार के मुंह से छीन तो लिया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची।

वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने के लिए कांबिंग में जुट गई है। बच्चे के शव को देर रात मोर्चरी में रखवाया गया है। शव का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। किमाड़ी मार्ग पर गल्जवाड़ी गांव से करीब दो किलोमीटर नीचे की तरफ वन क्षेत्र में बड़ी वन गुर्जर बस्ती है। यहां पर गुर्जरों के करीब 10-12 डेरे हैं। रियासत रात को शौच के लिए अपने डेरे से बाहर आया था। इसी बीच गुलदार रियासत को उठाकर ले जाने लगा। यह घटना रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है।

बच्चों ने शोर मचाया तो डेरों में मौजूद लोग गुलदार की ओर दौड़े। इससे पहले कि गुलदार बच्चे को ज्यादा दूर ले जाता  लोगों ने बच्चे को गुलदार के जबड़े से छुड़ा लिया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर कैंट थाना पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंच गई हैं।

बच्चे की गर्दन पर बड़ा घाव है। शहर से सटे इलाकों में दो माह के भीतर यह गुलदार के हमले की यह तीसरी घटना है। बीते माह जनवरी में राजपुर रोड स्थित सिंगली गांव में गुलदार उठाकर ले गया था। पुलिस की कांबिंग के बाद बच्चे का शव तो बरामद हो गया था। लेकिन, गुलदार अभी तक वन विभाग की टीम के हत्थे नहीं चढ़ सका है।

DEHRADUN : गुलदार ने 10 साल के बच्चे को बनाया निवाला, दहशत में लोग

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar