Trending News

उत्तरकाशी: कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, मोरी में जनसंपर्क 

उत्तरकाशी: कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, मोरी में जनसंपर्क 

मोरी : कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ यात्रा अब तेजी पकड़ने लगी है। मैदान से लेकर पहाड़ तक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लोगों को कांग्रेस से जोड़ने में जुटे हैं।जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी (यमुनाघाटी) पुरोला के जिला अध्यक्ष दिनेश चौहान के नेतृत्व में मोरी ब्लॉक में भी शुरू हो गई है।

कांग्रेस ने पने इस अभियान का शुभारंभ पबासी महाराज थान थडियार गांव से किया। महासू देवता के दर्शन के बाद लोगों से जनसंपर्क किया। जनसंपर्क अभियान में ब्लॉक अध्यक्ष अनिल रांगड, नगर अध्यक्ष महावीर राणा,पबासी महाराज के बजीर प्रमोद पंवार, क़ौंल महाराज के बजीर जयेन्द्र चौहान, न्याय पंचायत अध्यक्ष आराकोट मनमोहन चौहान, बीपी चौहान, रतिया, कुशाल, नरोतम पंवार, पूर्व प्रधान सकिरा, पूर्व प्रधान राजेंद्र पंवार, महेन्द्र, सतीश रावत, विनोद वर्मा, रोशन लाल, आशा देवी, बबीता चौहान  शामिल रहे।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar