Trending News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां हुआ बड़ा हादसा, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां हुआ बड़ा हादसा, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां हुआ बड़ा हादसा, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत पहाड़ समाचार editor

विकासनगर: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला कम थमेगा, यह अपने आप में बहुत चिंता में डालने वाला सवाल है। हर दिन इस बात चिंता बनी रहती है कि कहीं कोई हादसा तो नहीं हो गया। ऐसा शायद ही कोई दिन गुजरता होगा, जिस दिन कोई एक्सीडेंट ना होता है। आह एक और हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार विकासनगर की ओर जा रही एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल है। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकासनगर भिजवाया गया है।

उत्तराखंड: छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने छोड़ा स्कूल, हेडमास्टर सस्पेंड, यहां का है मामला

आज सुबह श्म्भर क्वानू गांव से यूटिलिटी विकासनगर की ओर जा रही थी। तभी शम्भर खेड़ा और क्वानू मैलोत के बीच यूटिलिटी गहरी खाई में जा गिरी। यूटिलिटी में तीन लोग सवार थे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। और एक महिला गंभीर घायल है। सूचना मिलने के बाद एडीएफआर और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।

मृतक
-पूरण सिंह पुत्र बरदावर सिंह आयु 48 वर्ष निवासी मैलोत क्वानू
-मनोज पुत्र राजेंद्र सिंह आयु 27 साल निवासी क्वानू मैलोत

घायल महिला
सामो देवी पत्नी पूरण सिंह 42 वर्ष

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां हुआ बड़ा हादसा, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत पहाड़ समाचार editor

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar