Trending News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : UCC ड्राफ्ट समिति ने CM धामी को सौंपा ड्राफ्ट

उत्तराखंड ब्रेकिंग : UCC ड्राफ्ट समिति ने CM धामी को सौंपा ड्राफ्ट

उत्तराखंड ब्रेकिंग : UCC ड्राफ्ट समिति ने CM धामी को सौंपा ड्राफ्ट

देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर है। समान नागरिक संहिता (UCC) का ड्रफ्ब् बनाने वाले समिति ने अपना ड्रफ्ट सरकार को सौंप दिया है। UCC लागू करने उत्तराखंड पहला राज्य होने जा रहा है। इस दिशा में सरकार ने कदम बढ़ दिए हैं।

ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंपने के लिए विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष जस्टिस (सेनि) रंजना प्रकाश देसाई और उनकी टीम ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में रिपोर्ट सौंपी। 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने यूसीसी लागू करने के लिए जस्टिस देसाई की अध्यक्षता में समिति बनाई थी।

ड्राफ्ट तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री ने समिति का तीन बार कार्यकाल बढ़ाया। इस दौरान समिति ने ऑनलाइन और ऑफलाइन आधार पर जनता से UCC को लेकर सुझाव आमंत्रित किए।विशेषज्ञ समिति ने उप समिति बनाकर उन्हें समाज के विशिष्ट लोगों, समाजसेवियों, धार्मिक नेताओं, संतों और जागरूक नागरिकों के साथ चर्चा की और सुझाव लिए। समिति ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का दौरान किया और वहां खुली बैठकें में लोगों से सुझाव लिए।

इस तरह समिति को करीब ढाई लाख सुझाव प्राप्त हुए। करीब तीस अलग-अलग बैठकों में उसे कई महत्वपूर्ण सुझाव मिले। समिति ने केंद्रीय विधि आयोग के साथ भी यूसीसी पर चर्चा की। इस मैराथन कवायद के बाद समिति ने अपना ड्राफ्ट तैयार किया।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : UCC ड्राफ्ट समिति ने CM धामी को सौंपा ड्राफ्ट

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar