Trending News

उत्तराखंड : खेल पुरस्कारों का ऐलान, लक्ष्य सेन को मिलेगा देवभूमि खेल रत्न

उत्तराखंड : खेल पुरस्कारों का ऐलान, लक्ष्य सेन को मिलेगा देवभूमि खेल रत्न

उत्तराखंड : खेल पुरस्कारों का ऐलान, लक्ष्य सेन को मिलेगा देवभूमि खेल रत्न पहाड़ समाचार editor

देहरादून: खेल मंत्रालय ने खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। खेल पुरस्कार 24 मार्च को परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री देंगे। देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार और 2021 और 2022 में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ उनकेे प्रशिक्षकों को भी नकद पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।

देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को 2019-20 के लिए और 2020-21 के लिए चन्दन सिंह, एथलेटिक्स खिलाड़ी को प्रदान किया जायेगा। देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार 2019-20 के लिए धीरेन्द्र कुमार सेन, बैडमिन्टन प्रशिक्षक को 2020-21 के लिए कमलेश कुमार तिवारी और ताईक्वांडो प्रशिक्षक को।

2021-22 के लिए संदीप कुमार डुकलान, तीरंदाजी प्रशिक्षक को प्रदान किया जायेगा। साथ ही 2021-22 का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सुरेश चन्द्र पाण्डे को एथलेटिक्स खेल में उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान इन पुरस्कारों के साथ ही 2021 और 2022 के राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों और 2 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इसके खिलाडियों और प्रशिक्षकों को रू० 2.09 करोड़ की धनराशि वितरित की जायेगी।

उत्तराखंड : खेल पुरस्कारों का ऐलान, लक्ष्य सेन को मिलेगा देवभूमि खेल रत्न पहाड़ समाचार editor

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar