Trending News

उत्तरकाशी: ईड़क गांव पर मंडरा राह खतरा, टूट जाएगा बनाल के कई गांवों का संपर्क

उत्तरकाशी: ईड़क गांव पर मंडरा राह खतरा, टूट जाएगा बनाल के कई गांवों का संपर्क

उत्तरकाशी: ईड़क गांव पर मंडरा राह खतरा, टूट जाएगा बनाल के कई गांवों का संपर्क

बड़कोट: नौगांव ब्लाक के ईड़क गांव पर खतरा मंडराने लगा है। गांव के नीचे कई सालों से धीरे-धीरे भूस्खलन हो रहा है। लेकिन, इन दिनों भारी बारिश के कारण भूस्खलन वाले संवेदनशील क्षेत्र में पानी भी निकल रहा है, जिससे भूस्खलन ने रफ्तार पकड़ ली है। इससे खतरा भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि अगर जल्द ही भूस्खलन रोकने के लिए उपाय नहीं किए गए, तो गांव का अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाएगा।

ईड़क गांव बड़कोट-गडोली-राजगढ़ी रोड़ पर गोना और सराड़ी के बीच में पड़ता है। गांव के घरों और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के बीच मुश्किल से 8-10 मीटर की दूरी होगी। बीच में बनाल और राजगढ़ी को जोड़ने वाली सड़क भी है। अगर भूस्खलन बढ़ता है, तो सबसे पहले सड़क के टूटने का खतरा है।

ऐसे में अगर सड़क भूस्खलन के जद में आएगी, तो ईड़क से आगे बनाली पट्टी के पूरे हिस्से का संपर्क बड़कोट, नौगांव, पुरोला और दूसरी जगहों से कट जाएगा। बनाल जाने का इसके अलावा फिल्हाल कोई नजदीक वैकल्पिक मार्ग नहीं है। ऐसी स्थिति में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। गांव के नीचे हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने की जरूरत है।

ग्रामीण भी कई बार इस संबंध में जिला प्रशासन को अवगत करा चुके हैं। बावजूद, अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इससे लोगांें में नाराजगी भी है। वहीं, ईड़क वार्ड से क्षेत्र पंचायत सदस्य पंडित विजय प्रसाद उनियाल का कहना है कि इस मामले में पहले भी अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इन दिनों बारिश से मुश्किलें बढ़ रही है। जल्द ही जिला अधिकारी को इस समस्या से अवगत कराया जाएगा।

उत्तरकाशी: ईड़क गांव पर मंडरा राह खतरा, टूट जाएगा बनाल के कई गांवों का संपर्क

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )