Trending News

उत्तराखंड: आज होगी कैबिनेट बैठक, क्या कर्मचारियों को मिलेगा ये तोहफा? इन प्रस्तावों पर भी लगा सकती है मुहर!

देहरादून: CM पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) और दीवाली बोनस का तोहफा मिल सकता है। बैठक राज्य सचिवालय में होगी।

जानकारी के अनुसार राज्य कर्मियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ते का प्रस्ताव वित्त विभाग ने कैबिनेट में लाने की तैयारी पहले ही कर ली है। दीवाली बोनस का प्रस्ताव भी कैबिनेट में लाया जा सकता है।

कैबिनेट में स्वामित्व योजना में महिलाओं को सह स्वामी बनाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है। लंबे समय से छुट्टी पर चल रहे शिक्षकों के बदले अस्थायी शिक्षकों की तैनाती का प्रस्ताव भी शिक्षा विभाग ने तैयार किया है।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना का लाभ लड़कियों के साथ लड़कों देने का प्रस्ताव कैबिनेट समक्ष लाने के लिए शासन को भेज दिया है।

साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवा नियमावली में संशोधन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी नंदागौरा देवी योजना का लाभ देने का प्रस्ताव तैयार किया है। विभागीय सूत्रों इन दोनों प्रस्तावों के भी कैबिनेट में लाए जाने के संकेत दिए हैं।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar