Trending News

उत्तराखंड : खाई में गिरा वाहन, 2 की मौत, 8 घायल

उत्तराखंड : खाई में गिरा वाहन, 2 की मौत, 8 घायल

उत्तराखंड : खाई में गिरा वाहन, 2 की मौत, 8 घायल

टिहरी में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक टाटा सूमो खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार तहसील गजा के दुवाकोटी के पास एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। टाटा सूमो में दस से ज्यादा लोग सवार बताए जा रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल होने की जानकारी मिली है।

मिली जानकारी के मुताबिक टाटा सूमो गजा से चांबा की ओर आ रही थी। वाहन में दस लोग सवार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अचानक सूमो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक दो लोगों ने दम तोड़ दिया था। टीम रेस्क्यू कार्यों में जुटी हुई है। आठ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तराखंड : खाई में गिरा वाहन, 2 की मौत, 8 घायल

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar