Breaking
Mon. May 20th, 2024

उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा, 6 लोगों की मौत, 24 घंटे बाद चला हादसे का पता 

नैनबाग: नैनबाग क्षेत्र में बुधवार देर रात को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र से देहरादून जा रही है एक कार टिहरी में नैनबाग यमुना पुल के पास खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। नैनबाग तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद ममंगाई ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।

यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है, जिसकी जानकारी किसी को नहीं लग पाई। लेकिन, पुलिस को आज शाम हादसे की सूचना मिली। बताया जा रहा है कार में सवार छह लोग परिवार के एक बीमार को लेकर उपचार के लिए देहरादून ला रहे थे।

परिजन रात भर फोन लगाते रहे, लेकिन ना तो फोन पर संपर्क हो पाया और ना ही उनकी लोकेशन मिल पा रही थी। काफी प्रयासों के बाद भी जब कुछ पता नहीं लगा, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम में सर्च ऑपरेशन चलाया। उसके बाद ही घटना की जानकारी लग पाई।

मृतकों के नाम

  • प्रताप(30) पुत्र श्याम सुख, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी।
  • राजपाल(20) पुत्र श्यामसुख, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी।
  • जशीला(25) पत्नी राजपाल, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी।
  • विरेन्द्र(28) पुत्र प्रेमलाल, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी।
  • विनोद(35) पुत्र शेरिया, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी।
  • मुन्ना(38) पुत्र रूपदास, ग्राम देवती मोरी, उत्तरकाशी।

उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा, 6 लोगों की मौत, 24 घंटे बाद चला हादसे का पता 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *