Trending News

उत्तराखंड एसटीएफ ने खोया एक जांबाज, भर्ती परीक्षा माफिया को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जवान का असामयिक निधन

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) में तैनात मुख्य आरक्षी वेद प्रकाश भट्ट का आज गुरुवार को निधन हो गया। 39 वर्षीय जवान का अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण देहावसान हुआ।

उत्तराखंड पुलिस के अनुसार, वर्ष 2001 में पुलिस विभाग में भर्ती होने के उपरान्त वेद प्रकाश भट्ट द्वारा मेहनत और लगन के साथ पुलिस विभाग के लिए कार्य किया गया। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के लिए कर्तव्य निष्ठा के साथ दिए गए इनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

मुख्य आरक्षी वेद प्रकाश भट्ट के निधन पर पुलिस परिवार दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।

वहीं बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पवार ने वेद प्रकाश भट्ट के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि, “मन बहुत दुःखी है। आज हम उत्तराखंड वासियों ने एक जांबाज सिपाही खो दिया। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ( STF ) के जांबाज सिपाही जिन्होंने एक-एक परीक्षा माफिया को पकड़ने के लिए जी जान लगा दी थी। बड़े भाई वेद प्रकाश भट्ट जी कि मृत्यु की खबर सुनकर मन बहुत दुःखी है। आपका इस अल्प आयु में अचानक से हम सबके बीच से चले जाना बड़ा दुखदाई है। मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें, अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं इस दुःख भरी घड़ी में परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar