Trending News

उत्तराखंड: SSP का एक्शन, SHO और दरोगा लाइन हाजिर, CM हाउस से जुड़ा है मामला

देहरादून: देहरादून एसएसपी ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। गढ़ी कैंट स्थित सीएम आवास की सुरक्षा में चूक को देखते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने दो एसएचओ समेत एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।

इसको लेकर बाकायदा आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट को पुलिस लाइन, निरीक्षक ऋषिकेश कोतवाली को निरीक्षक रवि कुमार सैनी प्रभारी पुलिस लाइन और उप निरीक्षक जगत सिंह को थाना कैंट से पुलिस लाइन हाजिर किया है।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar